Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान

खेतड़ी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान

पानी की सप्लाई सही करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे मे भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर नियमित रूप से पेयजल सप्लाई करने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। एडवोकेट विजेंद्र सैनी ने बताया कि वार्ड नंबर 21 , एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित कालोनी में सीवरेज लाइन के साथ पानी सप्लाई की लाइन डालने के पश्चात पानी की आपूर्ति बहुत ही कम मात्रा में हो गई है। पीने की पानी की भारी किल्‍लत होने के कारण कस्बे वासियों ने प्रदर्शन किया व अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। मुकेश सैनी ने बताया कि पानी की सप्लाई पिछले कुछ दिनों से अनियमित व कम मात्रा में हो रही है, जिसके चलते घर में हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं है। पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से मजबूरन हफ्ते में दो बार पानी का टैंकर डलवाना पड़ता है। जिसकी कीमत एक बार में 600 रूपये आती है। पेयजल की समस्या को लेकर जब जलदाय कर्मचारी को अवगत कराया जाता है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या के चलते आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द नियमित रूप से सप्लाई नहीं की गई तो जलदाय विभाग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट विजेंद्र सैनी, विजेश चेजारा, मुकेश सैनी, बुधराम, रोशन लाल कुमावत, भरत सैनी, रोहिताश, मुकेश देवी, प्रेमलता, ममता, किरणा देवी, सुमन चंद्रकला आदि मौजूद रहे।

Advertisement