आपरेशन नकेल के तहत चूरू पुलिस की बडी कार्रवाही : डेढ़ लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

एनएच 52 पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई बाइक, हरियाणा ले जाई जा रही थी अफीम

चूरू। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल अभियान के तहत डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 500 ग्राम अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने यह कार्रवाई एनएच 2 पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी के दौरान की। आरोपियों द्वारा बाइक के जरिए अफीम की तस्करी की जा रही थी। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर फरमान खान ने बताया कि डीएसटी से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की पल्सर बाइक पर दो युवक अवैध रूप से अफीम लेकर हरियाणा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर बाइक को रुकवाया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले निवासी अमन और रवि को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र से अफीम लेकर हरियाणा जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अमन के खिलाफ पहले भी हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कार्रवाही में डीएसटी टीम के पुष्पेन्द्र सिंह व आसूचना अधिकारी विकास की भूमिका अहम रही।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई