पायलट जिस राज्य के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनते हैं वहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनता है- महनसरिया

Screenshot

केरल में कांग्रेस की जीत पर चूरू में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, सचिन पायलट के नेतृत्व को बताया अहम

चूरू। केरल राज्य में भारी बहुमत से कांग्रेस विजय होने पर चूरू जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य मे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि पुर्व उप मुख्यमंत्री व एआईसीसी के महासचिव व लोकप्रिय जन नेता सचिन पायलट को विधानसभा चुनाव में जिस राज्य का प्रभारी बनाकर भेजा जाता है वहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनता है पायलट को इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाकर भेजा था वहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना अब केरल राज्य के विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाया है पायलट के अथक प्रयास व मेहनत से केरल में 10 साल से एलडीएफ पार्टी राज्य में राज कर रही थी से सता छिन कर कांग्रेस पार्टी का भारी बहुमत लाए और मुख्यमंत्री बनने जा रहा है पर कांग्रेस जन खडगे, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी का पायलट को इन राज्यों के विधानसभा चुनावो में पायलट को प्रभारी बनाने पर आभार जताया महन सरिया ने कहा कि पायलट की एक झलक देखने के लिए पूरे राज्य में पायलट पायलट हो रही है इस अवसर पर अमर सिंह दनेवा, हर फूल सिंह भाबू, मुशी खा, मोहन ट्रेलर, सलीम पीए, नवाबखा दौलत खानी, मोनू राम गड़िया, मुकेश महनसरिया, लक्ष्मण मेहरा, प्रभु दयाल कुदाल, परमेश्वर रेगर, योगेश शर्मा, ललित मेघवाल सहित अनेक जन उपस्थित थे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई