आदर्श नगर बगड़ स्थित एमआर होम में एनएमएचपी आउटरीच कैंप का सफल आयोजन

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता, परामर्श और उपचार सेवाएं दी गईं

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के निकट बगड़ के आदर्श नगर स्थित एमआर होम में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ( एनएमएचपी ) के अंतर्गत एक दिवसीय आउटरीच कैंप का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. कपूर थलोर तथा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. मुकेश झाझड़िया ने किया। कैंप के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना और उपचार लेना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. कपूर थलोर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य, और समाज में इससे जुड़े भ्रम व कलंक को दूर करना जरूरी है। डॉ. मुकेश झाझड़िया ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि तंबाकू न केवल शारीरिक बीमारियों बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया और इसके लिए उपलब्ध निःशुल्क परामर्श सेवाओं की जानकारी दी।शिविर में आए मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। साथ ही, लोगों को मानसिक रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आउटरीच कैंप का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। अंत में टीम ने सभी से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर सामने आएं और विशेषज्ञों से परामर्श लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार