झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत मित्तल रांची के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी देखी गई। श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था तथा सुनिल पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े अग्रजनों ने बसंत मित्तल सहित पूरी निर्वाचित टीम को बधाई दी है। श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चयन के लिए सत्र 2026-31 के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली के करोल बाग स्थित आर्य समाज मंदिर (डोरीवालान) में 26 अप्रेल 2026 को हुई मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी भूपिंदर कंसल ने आधिकारिक रूप से विजेताओं के नामों की घोषणा की। चुनाव में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन चुनावों में बसंत मित्तल रांची राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोपाल गोयल व विनोद अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री, नत्थुराम जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र अग्रवाल तथा सत्यभूषण जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलभूषण गोयल व हनुमानमल अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन चुने गए। इसके अलावा मनोज जिंदल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रेमबाबू मंगल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रमोद जैन राष्ट्रीय प्रचार मंत्री और अमित अग्रवाल राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भी निर्वाचित हुए है। चुनाव परिणामों के बाद समाज में हर्ष की लहर है। सुनिल पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था झुंझुनू के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया, सुनिल तुलस्यान, संतोष भगेरिया सीकर, संदीप बेरीवाला सूरत एवं प्रदीप पाटोदिया सहित अन्यजन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री पद पर गोपाल गोयल एवं कोषाध्यक्ष पद पर नत्थुराम जैन की शानदार जीत पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार। डॉ. तुलस्यान का मानना है कि इस ऊर्जावान टीम के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















