विद्युत श्रमिक संघ ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अजमेर विद्युत श्रमिक संघ द्वारा जिला मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय में परिंडे लगाए गए। इसके अलावा झुंझुनूं जिले के अधीन कार्यालयों व 33 केवी जीएसएस में भी 500 से ज्यादा परिंडे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। ये परिंडे अभियान के रूप में लगाए जाएंगे। श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर है। पक्षियों के लिए जिलेभर में अभियान चलाकर 500 से ज्यादा परिंडे लगाए जाएंगे। वृत्त परिसर कैंपस में अभियान लगाकर पेड़ों के नीचे परिंडे लगाए। जिला संगठन मंत्री राजेश जांगिड़ ने बताया कि विद्युत निगम संगठन के सभी सदस्यों से अभियान में शामिल कर अधिक से अधिक लगाए जाएंगे। मौके पर डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी, जिला संयुक्त महामंत्री शैलेश यादव, अजीत लमोरिया, सह संगठन मंत्री सुनील ईश्वरवाल, कार्यालय मंत्री तौफीक अहमद, मंत्री विशाल कर्णावत, भामसं मंत्री सुनील बुगालिया आदि मौजूद रहे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार