ओमप्रकाश डिग्रवाल बने जिला कोषाध्यक्ष, गतिविधियों को मिलेगा नया संबल
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्यालय झुंझुनूं को वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व मिला है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्काउट जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने अपने प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ओमप्रकाश डिग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति स्काउट गाइड संगठन के वित्तीय कार्यों के सुचारू संचालन और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। डिग्रवाल के पास बैंकिंग क्षेत्र का व्यापक अनुभव होने के कारण संगठन की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्काउट गाइड कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने ओमप्रकाश डिग्रवाल को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया। पदभार संभालने के बाद डिग्रवाल ने कहा कि वे संगठन के ढांचागत विकास एवं वित्तीय मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करेंगे तथा पारदर्शी व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, सहायक लीडर ट्रेनर विजय गर्वा, अमरचंद, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रामदेव सिंह गढ़वाल, सहायक सचिव रामकिशन सैनी, सुरेंद्र कुमार, रेंजर मनीषा सहित कई स्काउट-गाइड पदाधिकारी मौजूद रहे।डिग्रवाल की नियुक्ति पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंघानिया, सी.ओ. स्काउट महेश कालावत, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर चिरंजीलाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नया संबल मिलेगा।
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















