25 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, झुंझुनूं द्वारा योगी राजस्थान स्टेडियम में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता वाको इण्डिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 15 स्कूलों के 300 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रिंस इन्टरनेशनल स्कूल, झुंझुनू के खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 65 खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में भाग लिया और स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रिद्धित, भविष्य, आर्यन सिहाग, अर्पित जानू, मुकुल, परनीत चौधरी, तक्ष, सिद्धि, दक्ष लाम्बा, हर्ष, अनुज कालेर, वंश, छत्रवर्धन, गौरव डागर, खुशी, तन्नु नेहरा, कीर्ति झाझड़िया, जानवी, विरेन चौधरी, पायल खन्ना, निधि, सोनम, करिश्मा, प्रिंस बेनिवाल एवं चाहत।रजत पदक विजेता खिलाड़ी धीरेन, अथर्व, प्रिंस, अद्विक, आर्यन, हार्दिक, चाहत, तेजस, कार्तिक, मुमल कुमार, रुद्राक्ष, दिशान्त जांगिड़, दीपिका नायक, आराध्या, अनिकासिंह एवं सार्थक।कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी रेहांश, तरुण, मितुल, वंशिका एवं दिशानी को स्कूल में सम्मानित किया गया
विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप 25 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 3 मई 2026 तक जोधपुर में आयोजित होगी। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर एवं संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने समस्त विजेता खिलाड़ियों, कोचों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस इन्टरनेशनल स्कूल सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी कोच संदीप योगी, दिलबर नेगी एवं विजेन्द्र शर्मा व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।










