आज होगा एसीआई स्कॉलरशिप टेस्ट

50 प्रतिभाओं को मिलेगी छात्रवृत्ति का सुनहरा मौका

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के शैक्षणिक माहौल में आज उत्साह का माहौल रहेगा, जब स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसीआई स्कॉलरशिप टेस्ट (प्रथम चरण) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए अपने हुनर को साबित करने का बड़ा मंच साबित होगी।प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा आज सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक एसीआई कैंपस में आयोजित होगी। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं, वे भी परीक्षा के दिन सीधे संस्थान पहुंचकर इस स्कॉलरशिप टेस्ट में सम्मिलित हो सकते हैं।इएसीआई स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने के लिए 8वीं कक्षा में A या B ग्रेड तथा 10वीं कक्षा में कम से कम 85 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। परीक्षा 8वीं एवं 10वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में चयनित 50 मेधावी विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी।संस्था निदेशक मनोज शर्मा एवं विकास शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही आर्थिक अभाव के कारण पीछे रह जाने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग देना है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ दिलाने के लिए एसीआई स्कॉलरशिप टेस्ट के द्वितीय चरण की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।