“झुंझुनूं में पुलिस का ‘एरिया डोमिनेशन’

झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में चला मेगा ऑपरेशन, 500 जवान, 30 टीमें… अपराधियों की सांसें थमीं!”
एक दिन में बड़ा एक्शन—इनामी बदमाश से लेकर साइबर ठग तक दबोचे, हत्या कांड में बड़ा खुलासा

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि बदमाशों की नींद उड़ गई। 12 अप्रैल को चलाए गए ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ में 500 पुलिसकर्मियों की 30 टीमों ने एक साथ मोर्चा संभालते हुए जिलेभर में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस बड़े ऑपरेशन में इनामी बदमाश, वारंटी, साइबर अपराधी और मादक पदार्थ तस्कर—सभी पर पुलिस का डंडा चला। यह पूरा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में चलाया गया। जिले के सभी वृत अधिकारियों और थानाधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया I एरिया डोमिनेशन अभियान’ में 500 पुलिसकर्मियों की 30 टीमों ने पूरे जिले में एक साथ छापेमारी की जिसमें 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या कांड में कारतूस सप्लायर दबोचा , 2 इनामी अपराधी, 2 स्थायी वारंटी, 3 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए वहीं साइबर फ्रॉड में खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी पकड़ा , 64 ग्राम गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार , चोरी हुआ डंपर बरामद किया , 11 संदिग्ध वाहन जब्त किए I

हत्या कांड में बड़ा खुलासा: ‘कारतूस सप्लायर’ दबोचा

ईशकपुरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुख्य आरोपी को कारतूस सप्लाई करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश नरेश उर्फ नरसी गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

8 साल से फरार अपराधी भी गिरफ्त में

अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को भी नहीं बख्शा। 8 साल से फरार इनामी अपराधियों को पकड़कर पुलिस ने साफ संदेश दिया—अब बचना मुश्किल है।

साइबर ठगों पर भी वार

साइबर अपराध के खिलाफ भी पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। फर्जी खातों के जरिए ठगी में मदद करने वाला आरोपी सचिन गिरफ्तार किया गया। वहीं नशे के खिलाफ भी कार्रवाई की I मिसीसार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 64 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी अंकित गोस्वामी को गिरफ्तार किया और एनड़ीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

चोरी का डंपर बरामद

सिंघाना क्षेत्र से चोरी हुआ डंपर पुलिस ने गुरूग्राम-फरीदाबाद मार्ग से बरामद कर लिया—बदमाशों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई।

सख्त संदेश: अपराधियों की खैर नहीं

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान ने साफ कर दिया कि अब जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं , हर वारंटी, हर फरार आरोपी पुलिस के निशाने पर है Iझुंझुनूं पुलिस का यह ‘एरिया डोमिनेशन’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ खुला ऐलान-ए-जंग है। जिस तरह से एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई, साफ कर दिया कि अब जिले में कानून का राज मजबूत हाथों में है—और अपराधियों के दिन गिनती के रह गए हैं।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू