सीटू ने किसान सभा के 9 अप्रैल के आंदोलन को दिया समर्थन

0
10

गेहूं खरीद नीति, स्लॉट सिस्टम और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के खिलाफ जताया रोष

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की जिला कमेटी की विस्तृत बैठक में किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा घोषित कार्यक्रम का पूर्ण समर्थन किया गया। बैठक में विशेष रूप से गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार मौसम की मार—ओलावृष्टि और खराब परिस्थितियों—से पहले ही किसान भारी नुकसान झेल चुका है। ऐसे में सरकार द्वारा मंडियों में गेहूं खरीद के लिए लागू की गई नई प्रक्रियाएं किसानों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि स्लॉट सिस्टम और बायोमेट्रिक प्रक्रिया जैसी जटिल व्यवस्थाओं के चलते किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में “बारदाना” की व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई है, जिससे खरीद प्रक्रिया और बाधित हो रही है। इन सभी कारणों से किसानों को मजबूरी में अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ सकती है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि यही हालात रहे तो किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। सीटू नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी नीतियां किसान और मजदूर विरोधी हैं और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, स्लॉट सिस्टम और बायोमेट्रिक व्यवस्था को समाप्त किया जाए तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसल बेच सकें। बैठक में मजदूर नेता कामरेड रामेश्वर वर्मा, सीटू जिला अध्यक्ष कामरेड आत्मा सिंह, जिला महासचिव शेर सिंह शाक्य, कामरेड बहादुर सिंह चौहान कामरेड बसंत सिंह कामरेड रिछपाल सिंह राठौड़ कामरेड ओमप्रकाश कामरेड गुरप्रेम सिंह, सुल्तान खान जगजीत सिंह बग्गा सिंह गिल, श्याम लाल, राजकुमार, लवली,लाल सिंह, पप्पू सिंह,बुटा सिंह रामचन्द्र,राम सिंह, जगदीश यादव,शिव कुमार लाभ सिंह, रणजीत ,विनय कुमार, संदीप बसोड़, अमरजीत सिंह मुख्तयार सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर किसानों के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में 9 अप्रैल के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here