हनुमान जन्मोत्सव पर जी.बी. मोदी स्कूल में परंपरा और तकनीक का संगम, एआई व रोबोटिक्स कक्षाओं का शुभारंभ

0
80

भजनों से गूंजा परिसर, आधुनिक शिक्षा की दिशा में झुंझुनूं ने बढ़ाया नया कदम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जहां एक ओर भक्ति और श्रद्धा की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं दूसरी ओर भविष्य की तकनीक की ओर बढ़ते कदमों ने शिक्षा के नए आयाम स्थापित किए। शहर के शाह मार्केट स्थित जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक अनूठा और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा, हनुमान स्तुति और भजनों से हुई, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रद्धा का वातावरण निर्मित किया। इस खास अवसर को और भी ऐतिहासिक बनाते हुए विद्यालय में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और रोबोटिक्स कक्षाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्राचार्या रंजना मित्तल ने बताया कि यह विद्यालय क्षेत्र का पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जहां आधुनिक तकनीक की इन अत्याधुनिक कक्षाओं की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह से एआई और रोबोटिक्स का है, और विद्यार्थियों को आज से ही इन क्षेत्रों में दक्ष बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी। इस अवसर पर विनोद गाड़ियां (प्रेसिडेंट आरएसएम ), दीनबंधु जालान, दिनेश मोदी, सुशील गाड़िया, विनोद सिंघानिया, श्रवण केजरीवाल , संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों की उपस्थिति में इस नवाचार का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया। परंपरा और तकनीक के इस अद्भुत संगम ने यह संदेश दिया कि झुंझुनूं अब शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here