झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर प्रस्तावित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने की। बैठक की शुरुआत में समाजसेवी एवं भामाशाह मोतीलाल टाक निवासी डाबड़ी के पुत्र सुरेंद्र के निधन पर उपस्थित सभी लोगों ने शोक व्यक्त किया। इसके बाद जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रेल 2026 को सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन में मनाई जाएगी। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सहयोग करने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर अंबेडकर भवन के निर्माण व विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में संस्थापक महावीरप्रसाद सानेल, डॉ. संपत्तराम बारूपाल, कालूराम सेवदा, रामनिवास भूरिया, सुरेश बैरवा, कृष्ण कुमार सर्वा, रामस्वरूप सिंह, ओंकारमल पूर्व सरपंच, दयाराम तानेनिया, हवाई सिंह चांवरिया, रामनिवास जिनोलिया, घनश्याम आर्य, डॉ. भंवरलाल सर्वा डिप्टी सीएमएचओ, बनवारीलाल घोटड़, रामदेव, तनसुख सानेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।















