भक्ति की गूंज से सराबोर होगा झुंझुनूं

0
15

हनुमान जन्मोत्सव पर कन्हैया मित्तल की भजन संध्या 1 अप्रैल को, श्री बन्धे का बालाजी मंदिर बनेगा आस्था का महासंगम, भव्य तैयारियां—हजारों भक्तों के जुटने की संभावना

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंग में रंगने जा रहा है। चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। 1 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़ वाले) की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति संगीत की सुरलहरियां पूरे वातावरण को राममय कर देंगी। मंदिर ट्रस्ट के नरेशचन्द्र गाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर के मुख्य ग्राउंड में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर भजन संध्या का आनंद ले सकेंगे। भव्यता और व्यवस्थाओं का अनूठा संगम – इस बार आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं में भी विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए:. विशाल पार्किंग व्यवस्था—मंदिर के मुख्य द्वार के उत्तर व दक्षिण दिशा में बड़े ग्राउंड तैयार , आकर्षक सजावट—सुजानगढ़ के डेकोरेटर्स द्वारा लाइटिंग से मंदिर परिसर को दिव्य रूप दिया जाएगा। नया कलेवर—पूरे मंदिर परिसर का रंग-रोगन कर भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भक्ति, संगीत और आस्था का संगम – कन्हैया मित्तल की मधुर आवाज में गूंजने वाले भजन—“जो राम को लाए हैं…” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देगा।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here