तकनीक और दानदाताओं के सहयोग से श्री गोपाल गोशाला झुंझुनूं बनीं आत्मनिर्भर

0
3

आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले की 125 वर्ष पुरानी और गौसेवा को समर्पित ऐतिहासिक श्री गोपाल गौशाला अपने नवाचारों के लिए एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 2026 में गौशाला प्रबंध समिति और उदार दानदाताओं के दूरदर्शी सोच के चलते यहां स्थापित सोलर प्लांट, गोबर गैस प्लांट और नवीन बोरिंग गोशाला के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रहे हैं। गोशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने बताया कि समय की मांग को देखते हुए गौशाला में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतारे गए हैं। जिनसे भारी बचत हो रही है। सोलर प्लांट के लगने से गौशाला अब बिजली के भारी-भरकम बिलों से मुक्त हो गई है। सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली न केवल गौशाला की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य के लिए एक स्थायी समाधान बनी है। वर्तमान में बढ़ते गैस और ईंधन संकट के बीच गोबर गैस प्लांट वरदान साबित हो रहा है। गोवंश के गोबर से ईंधन (गैस) तैयार कर गौशाला परिसर और गोपालकों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही गौशाला को नवीन बोरिंग से संजीवनी मिली है। अब पानी के टैंकरों पर होने वाला खर्च लगभग शून्य हो गया है। जिससे लाखों रुपयों की आर्थिक बचत हो रही है।

जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और न्यायिक जगत में सराहना

गौशाला की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और पारदर्शिता का ही परिणाम है कि यहां न केवल स्थानीय लोग, बल्कि विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आईएएस, आईपीएस अधिकारी और न्यायाधीश (जज) भी अवलोकन के लिए आते हैं। प्रबंध कमेटी की कार्यकुशलता को देखकर सभी लोग भी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं और गौसेवा में अपना आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। प्रवासी और स्थानीय गौभक्तों के आर्थिक सहयोग ने गौशाला के विकास को नए आयाम दिए हैं। प्रबंध समिति का कहना है कि इन आधुनिक संयंत्रों के लगने से जो पैसा बच रहा है, उससे और अधिक अच्छे से गौ सेवा हो सकेगी। अध्यक्ष खंडेलिया और मंत्री पाटोदिया ने बताया कि यह झुंझुनू की जनता और हमारे प्रवासियों के अटूट विश्वास का परिणाम है कि आज हमारी गोशाला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here