झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग समता-संवर्धन नियामवली- 2026 को पूर्ण रूप से लागू कराने की मांग को लेकर अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली व सभा आयोजित की गई। यूजीसी 26 के नियमों को पूर्ण रूप से लागू कराने की मांग को लेकर सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं के बैनर तले जिले के सामाजिक एवं जनवादी संगठनों की ओर से अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्टर झुंझुनूं तक रैली निकाली व सभा का आयोजन किया गया। रैली में यूजीसी 26 नियमों को शीघ्र लागू करो, जय भीम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए, हाथों में बैनर तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए जिला कलेक्टर झुंझुनूं परिसर पहुंचे। इसके बाद रैली सभा में बदल गई। सभा की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी नियम 26 का उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न को रोकना है। यह एक्ट विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वंचित समुदायों के विधार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने और शिक्षा प्रणाली में समानता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। यूजीसी रेगुलेशन 2026 जो जातिगत उत्पीड़न को रोकने के लिए लाया गया था। सवर्णों के विरोध प्रदर्शन और कोर्ट में याचिका दाखिल करने के साथ ही उस पर 29 जनवरी 26 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई। यूजीसी की नियमावली में कई खामियां हैं जिसे ओर दुरुस्त करने की जरूरत है। मेहनतकश जनता के पक्ष में जब भी कोई कानून पास किया जाता है। उस पर रोक लगा दी जाती है। जबकि किसानों के खिलाफ काले कानून लागू किए गए और 700 किसान शहीद हो गए। लेकिन कोई रोक नहीं लगाई गई। ये नियम किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को जातिगत आधार पर उत्पीड़ित और अपमानित करेगा ही नहीं, तो कोई किसी को भी झूठा क्यों फंसाएगा? केवल आशंका के आधार पर कानून को रोका जाना उचित नहीं है। सभा को शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंगलाल एडवोकेट, विकास आल्हा भीम आर्मी, आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, सुनिल सिरस्वा, महेंद्र सिंह शास्त्री अध्यक्ष माली सैनी समाज, कमलेश काला मेघवाल समाज संघ, बलबीर काला जिलाध्यक्ष अजाक, इमरान बड़गुर्जर अध्यक्ष मुस्लिम न्याय मंच, ओमप्रकाश सेवदा बामसेफ, रामचंद्र कुलहरि अखिल भारतीय किसान महासभा, गिरधारी महला अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा, शकील फौजी, सतवीर बरबड़, धर्मपाल बंशीवाल एडवोकेट, डॉ. संपत्त भारूपाल, महेश चौमाल, रामानंद आर्य जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति संघर्ष समिति, किशनलाल नायक, मनीराम देवरोड़, कैप्टन शुभकरण महला ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में ये भी हुए शामिल
इसके अलावा सहदेव कस्वां, नरेंद्र पायल, सहीराम जाखड़, महताबसिंह चोधरी, त्रिलोक सिंह, फूलचंद बुडानिया, डॉ. जगदीश बरबड़, रामनिवास भूरिया, शीशराम, रामनारायण झाझड़िया, हरिओम पिलानी, परित्राण कालेर, संदीप पाटिल, दयाचंद चाहर, लीलाधर चौहान, शीशराम खीचड़, जयप्रकाश जांगिड़, मधु खन्ना, रामनिवास बेनीवाल, करणीराम मझाऊ, शिवकुमार नाटास, बलवान बलवदा, लेखराम कालेर, बनवारीलाल जाट, उम्मेदसिंह कृष्णियां, यूनूस अली भाटी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभा के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर झुंझुनूं से मिला और उपरोक्त मांगों को लेकर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा गया।
















