झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय पोस्टल पेंशनर्स संघ राजस्थान की झुंझुनू इकाई का होली स्नेह मिलन समारोह पेंशन समाज क्लायण भवन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर कुमावत थे। विशिष्ट अतिथि साधुराम सैनी, संतोष शर्मा, पीडी रैगर, भोलाराम गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा एवं श्यामलाल कौशिक थे। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी ने रिटायर्ड डाक कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की एवं आठवें वेतन आयोग के समक्ष अपनी मांगों का एक मांग पत्र तैयार कर सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में 80 वर्ष एवं 70 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के साधुराम सैनी, बजरंगलाल सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, ओंकारमल शर्मा का प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुभाषचंद्र कालेर, सूरजभान चेजारा, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सोयल, ओंकारमल शर्मा, महेश रावत, बजरंगलाल सोनी, सुरेंद्र पोरवाल, संतोष शर्मा, कैलाश झाझड़िया, केशरदेव जांगिड़, जेपी मीणा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे अल्पाहार की व्यवस्था साधुराम सैनी की तरफ से की गई। अंत मे संघ के जिलाध्यक्ष भोलाराम गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव सुरेंद्र पोरवाल ने किया।
















