विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया जल महोत्सव

0
8

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ जल महोत्सव मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुरेंद्रसिंह ने अपने उद्बोधन में राजस्थान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, इतिहास एवं परंपराओं को जानने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का अमूल्य आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। शिविर का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक साफ-सफाई कर एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छता का संदेश दिया। द्वितीय सत्र बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया। राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान को जानें विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राजस्थान की संस्कृति एवं विरासत पर आधारित चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एकता बीए द्वितीय सेमेस्टर, मनीषा बीए द्वितीय सेमेस्टर व तनुजा चौधरी बीए द्वितीय सेमेस्टर, चित्रकला प्रतियोगिता में कशिश चाहर बीए द्वितीय सेमेस्टर, एकता बीए द्वितीय सेमेस्टर व शुभम बीए द्वितीय सेमेस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता में तोहिद बीएससी द्वितीय सेमेस्टर गणित, प्रियंका बीए द्वितीय सेमेस्टर तथा साहिल बीएससी द्वितीय सेमेस्टर जीवविज्ञान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय सत्र में जल संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में लगे पौधों की निराई-गुड़ाई की गई तथा उन्हें पानी दिया गया। इसके साथ ही पक्षियों के लिए परिंडों में पानी भरकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास मील, रमेश कुमार एवं डॉ. आकांक्षा डूडी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा एनएसएस की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here