
चिड़ावा । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 (पुराना आठ) में सत्संग भवन के पास ट्यूबवैल निर्माण व चालू करने के लिए 17.58 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। बताया गया कि यह कार्य भाजपा के युवा नेता सुरेश भूकर की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ है। जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। स्वीकृति मिलने पर सुरेश भूकर ने जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र के लोगों को पेयजल व्यवस्था में राहत मिलेगी। सत्संग भवन के आस पास पेयजल किल्लत की समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी। अब वार्डवासियों को राहत मिलेगी।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर













