झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अपने बेहतरीन परिक्षा परिणाम के लिए पहचाने जानी वाली संस्थाओं में सिरमौर संस्था सीकेआरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज ने एक बार फिर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा सात मार्च को सैकंड सेमेस्टर, फोर्थ सेमेस्टर, फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में 100 प्रतिशत रिजल्ट का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में कॉलेज निदेशक डॉ. लालचंद ढाका, अध्यक्षा डॉ. संतोष ढाका, प्रशासनिक अधिकारी दयाराम नेहरा व समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति में तीनो सेमेस्टरों के होनहार विद्यार्थियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। कॉलेज व्याख्याता जावेद खान ने बताया कि फिफ्थ सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर सभी विधार्थियों को बधाई दी और बताया कि फिफ्थ सेमेस्टर से प्रथम स्थान हर्ष शर्मा 88 प्रतिशत, अजय 83 प्रतिशत, छात्रा रविता 82.50 प्रतिशत व फोर्थ सेमेस्टर से छात्रा विनिता ने 86 प्रतिशत प्रथम स्थान, मोनिका ने 85.50 प्रतिशत द्वितीय स्थान, छात्रा खुशबू ने 85 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा सैकंड सेमेस्टर से छात्रा कविता रेपस्वाल ने 91 प्रतिशत, तनू ने 87 प्रतिशत व नीतू ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अपने माता -पिता को दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी दयाराम नेहरा ने अच्छे परिक्षा परिणाम का श्रेय सभी शिक्षकगणों के उचित शैक्षणिक प्रबंधन को दिया। वहीं छात्रों को नियमितता व अनुशासन को बनाए रखने की सलाह दी तथा संस्था की तरफ से सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन














