झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के ढाणी बाढ़ान गांव में गणगौर के पावन अवसर पर 21 मार्च को भव्य गणगौर मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला श्री जमवाय खेल मैदान में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। युवा नेता तनुज सिंह शेखावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर के अवसर पर ढाणी बाढ़ान में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके और मेले की रौनक बढ़े। उन्होंने बताया कि मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1100 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 700 रुपए रखा गया है। इसके अलावा टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। जिसकी एंट्री फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार 7100 रुपए रखा गया है। इसके साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसकी एंट्री फीस 500 रुपए है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए रखा गया है। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में 100 रुपए से 5100 रुपए तक के ईनाम रखे गए हैं। मेले के दौरान दौड़ प्रतियोगिताएं भी होंगी। जिनमें बच्चों की 100 मीटर दौड़, ओपन 100 मीटर दौड़, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ और ओपन 400 मीटर दौड़ शामिल हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। युवा नेता तनुज सिंह शेखावत ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं मेला कमेटी के निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित होगी और रेफरी या अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता 19 मार्च से शुरू होगी। मेले का आयोजन समस्त ग्रामवासी ढाणी बाढ़ान द्वारा किया जा रहा है।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन













