चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सैकंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय इंटर स्कूल अबेकस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रेनवीटा के संस्थापक नरेश जाखोटिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक अनिल गुप्ता एवं मुख्य अतिथि नरेश जाखोटिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न लेवल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चिड़ावा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में लेवल 1 में अवनी अरड़ावतिया ने प्रथम, जेसिका वर्मा ने द्वितीय, देवांशी एवं माही ने तृतीय तथा जयशनावि शर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। लेवल 2 में अमाया जांगिड़ ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय, अवनी अग्रवाल ने तृतीय तथा दिव्यम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। लेवल 3 में हिमांशी ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय, दिव्या डांगी ने तृतीय, पार्थ स्वामी ने चतुर्थ तथा गुंजन सोनी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लेवल 4 में अभी शाह ने प्रथम, आराध्या शर्मा ने द्वितीय तथा विनीता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेवल 5 में काव्या अग्रवाल ने प्रथम, दीक्षा शर्मा ने द्वितीय व रावी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि सेंट विवेकानंद पब्लिक सैकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को निशुल्क अबेकस शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे बच्चों की गणितीय क्षमता, एकाग्रता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।













