प्रत्येक माह की 15 तारीख को जिला मुख्यालय पर विद्युत श्रमिकों की बैठक होगी

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अजमेर विद्युत श्रमिक संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की बैठक अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में श्रमिक संघ के जिला संयुक्त महामंत्री अजीत लमोरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रमिक समस्याओं में तकनीकी कार्मिकों के सुरक्षा उपकरणों कार्मिकों के प्रमोशन क्षतिग्रस्त बिल्डिंगों के निर्माण कैंपस परिसर में शौचालय निर्माण कार्मिकों के साइकिल भत्ता आदि पर चर्चा कर निराकरण की बात कही। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा निगम में हो रहे ठेका प्रथा पर चिंतन किया तथा सभी को से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिए गए की प्रत्येक माह की 15 तारीख को श्रमिकों की बैठक की जाएगी। श्रमिकों की समस्याओं को रखकर समाधान के लिए निगम प्रशासन के सामने रखा जाएगा। नहीं माने जाने की स्थिति पर आंदोलन भी किया जाएगा। डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने बताया कि संगठित रहना अति आवश्यक है। संगठित रहने से कार्मिकों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान भी संभव है। बैठक में भामसं उप मंत्री सुनिल बुगालिया, जिला संयुक्त महामंत्री शैलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, वृत्त कैंपस के अध्यक्ष मूलचंद महला, सचिव गंगाधर ढाका, श्रीराम, सुमित कुमार, विशाल कर्णावत, तौफिक अहमद, सोमेश वैष्णव, धीरेंद्र शर्मा, गुट्टूराम सैनी, महेश शर्मा, गुरुदयाल व सत्येंद्र सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here