गोलूवाला थाने की कार्यशैली के विरोध में संघर्ष समिति की बैठक

0
5

16 मार्च से एसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, 13 मार्च से निकलेगी दलित न्याय यात्रा

हनुमानगढ़।हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
जिले में दलितों पर बढ़ते हमलों और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र में संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और गोलूवाला पुलिस थाने के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की।बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गोलूवाला पुलिस थाने द्वारा लगातार दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर मामले से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक किसी भी दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि अमरजीत बावरी और रामपाल नायक को पुलिस द्वारा थाने में अवैध रूप से बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा कथित रूप से गली क्लोज करने जैसी कार्रवाई भी की गई, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से स्पष्ट है कि जिले में दलित समाज के लोगों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी पुलिस द्वारा उठाकर थाने ले जाया जाता है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा इसे भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है।संघर्ष समिति के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी को लेकर 16 मार्च 2026 से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हनुमानगढ़ पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।आंदोलन की तैयारी के तहत 13 मार्च से “दलित न्याय यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा हनुमानगढ़, टिब्बी और पीलीबंगा तहसील के विभिन्न गांवों और शहर के वार्डों में जाएगी। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा और पुलिस की कथित कार्यशैली के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 16 मार्च को यह यात्रा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेगी, जहां दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब क्षेत्र के लोग अन्याय और उत्पीड़न को सहन नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।इस बैठक में रामेश्वर वर्मा, बावरी समाज के अध्यक्ष रविंद्र बावरी, शेर सिंह, सखी रघुवीर, भीम आर्मी के जिला पदाधिकारी, देवीलाल मेघवाल, वेद मक्कासर, सुशील खान, विनोद वर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र दहिया, शिव कुमार, प्रधान बस पेंटर अध्यक्ष मदन लाल, अमित शर्मा, रामपाल नायक, विजय कसवां, संदीप, हरदीप, सुभाष चौहान सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here