काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन की आशंका पर एहतियातन उठाया कदम
चूरू। मुख्यमंत्री के चूरू दौरे के मद्देनजर शहर में पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही। संभावित विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती से दो युवकों को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं किए जाने के विरोध में दो युवक मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पार्षद अशोक पंवार और प्रीत सांवरिया को उनके घर से हिरासत में ले लिया।दोनों युवकों को करीब 7 घंटे तक कोतवाली थाने में बैठाए रखा गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे उन्हें छोड़ दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए एहतियातन यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 172 के तहत कार्रवाई की।वहीं इस कार्रवाई को लेकर मेहतर समाज एकता अधिकार मंच के संयोजक राकेश पंवार ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ
चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी












