श्याम मंदिर में गणगौर सिजारा का भव्य आयोजन, मंगल गीतों से गूंजा वातावरण

0
8

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए श्याम मंदिर में गणगौर के सिजारों का सुंदर और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंगल पाठ की बहनों द्वारा संतोष जालान के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान सभी बहनों ने पारंपरिक गणगौर के मंगल गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बहनों ने गणगौर के आराध्य देव भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल सौभाग्य की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ गणगौर पर्व की महिमा को जीवंत किया और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here