नवविवाहित दंपत्ति ने बुगाला गौशाला को दिए एक लाख रुपए

0
2
Screenshot

कोलसिया । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुगाला गांव की गौसेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विजयपाल पुत्र सरदाराराम बुगालिया के बेटे व महेंद्र बुगालिया के भतीजे अभिषेक व उनकी धर्मपत्नी सिमरन ने बुगाला स्थित गोशाला समिति को एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। दंपत्ति ने यह राशि गौवंश के चारे, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समर्पित की। गौशाला समिति के पदाधिकारी कैप्टन महेश बुगालिया व विजयपाल सिंह ने बताया कि दान की गई राशि से गौशाला में रह रहे गौवंश के लिए हरे चारे, दवाइयों और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में गोशाला में बड़ी संख्या में निराश्रित एवं बीमार गौवंश की सेवा की जा रही है। जिसके लिए समाज के सहयोग की निरंतर आवश्यकता रहती है। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने अभिषेक व सिमरन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा गौसेवा में आगे आना प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भी दंपती के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और अन्य लोगों से भी गौशाला के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है। इस दौरान अध्यक्ष हीरानंद बुगालिया, लेखाकार महेंद्र बुगालिया, हरिराम जांगिड़, नंदकिशोर स्वामी, महिपाल कुमावत, महेंद्र कुमार बुगालिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here