कोलसिया । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुगाला गांव स्थित पं. गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गौशाला में गौसेवा के भाव से जुड़े गौभक्त मोतीलाल सैनी ने गौशाला परिसर में रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दो होलोजन लाइट भेंट कीं। विजयपाल सिंह ने बताया कि लाइटें लगने से रात्रि के समय गौशाला परिसर में पर्याप्त प्रकाश रहेगा। जिससे गौसेवकों को सेवा कार्य में सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा भी बढ़ेगी। गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रात्रि में अंधेरे के कारण गौवंश की देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं में दिक्कत आती थी। अब होलोजन लाइट लगने से पूरे परिसर में उजाला रहेगा। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौसेवा के लिए इस प्रकार का सहयोग प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भी उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।















