सब इंस्पेक्टर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

0
4

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
क्षेत्र के गांव पीपली निवासी जयकरण लुणायच का शुक्रवार को सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। जयकरण लुणायच सीआरपीएफ में बटालियन 85 में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जयकरण की छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग थी। वे 54 वर्ष के थे। तबियत बिगड़ने के बाद उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वे सन 1990 में गंगानगर से भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे हैं। प्रदीप बीएसएफ में व प्रमोद एनएसजी में है। दोनों इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रिछपाल लुणायच, दयाचंद लुणायच, राजवीर मील, राजेश नेहरा, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार लुणायच, होशियार सिंह लुणायच, अस्सिटेंट कमांडेंट राकेश सैन, अध्यापक सुभाष डूडी, विजयपाल ओला, गोपीराम झाझड़िया, ओमप्रकाश झाझड़िया, कर्मवीर कस्वां, लोकराम कादयान, रोशन धनखड़, हरेंद्र धनखड़ सहित काफी संख्या में ग्रामवासी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here