झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के तहत महिलाओं व छात्राओं के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां द्वारा बालिकाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितार्थ अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, पालनहार योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना है। द्वितीय वक्ता ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चिड़ावा डॉ. ममता पूनियां ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी तथा छात्राओं को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। आचार्य डॉ. मंजू चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की योजनाओं से निश्चित रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राएं इन योजनाओं की जानकारी अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा डूडी ने किया। अंत में डॉ. राजबाला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीनू, कंचन शर्मा, डॉ. बरखा एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














