गैंगस्टरों व तस्करों पर कार्रवाई के लिए बनेगा विशेष एक्शन प्लान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस मुख्यालय जयपुर में कार्यरत आईजी एस. परिमाला दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर झुंझुनूं पहुंचीं। दौरे के दौरान उन्होंने जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि झुंझुनूं में क्राइम सिचुएशन अंडर कंट्रोल है। दौरे के पहले दिन आईजी ने बगड़ थाने और चिड़ावा डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। दूसरे दिन उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क सभा भी की। इसके बाद मोरारका सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर बीते एक वर्ष में अपराध की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में आईजी एस. परिमाला ने बताया कि पिछले एक साल में बीएनएस के मामलों में कमी आई है।
संपत्ति से संबंधित अपराधों में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रिकवरी और बरामदगी की सफलता में बढ़ोतरी हुई है। जो पुलिस की सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिले में गैंगस्टरों की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशे और लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। आईजी ने यह भी कहा कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस आमजन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि झांसा देकर झुंझुनूं के युवाओं को विदेश ले जाकर साइबर अपराध में संलिप्त कराया जा रहा है। जिस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। दो दिवसीय दौरे के दौरान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी आईजी के साथ रहे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












