झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस सतवीर सिंह के अनुमोदन के बाद सोसायटी जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज व संरक्षक महावीर प्रसाद सानेल ने पंचायत समितिवार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसके तहत झुंझुनूं पंचायत समिति ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम, मंडावा से तनसुखराम सानेल, मलसीसर से गुरुदयाल टांक, नवलगढ़ से एडवोकेट जगदीश वर्मा, गोठड़ा से मामराज सोगण, उदयपुरवाटी से राधेश्याम रचियता, गुढ़ा टोडी से विकास कालावत, खेतड़ी से बसंत कुमार जैदिया, चिड़ावा से विनोद कुमार, पिलानी से ललित ढेंढवाल, सूरजगढ़ से ओमप्रकाश सेवदा, बुहाना से ओमनारायण रांगेय, सिंघाना से लालाराम, बबाई से मुकेश कुमार को नियुक्त कर दस दिनों में अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन के लिए जिलाध्यक्ष को भेजने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज व संरक्षक महावीर प्रसाद सानेल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि बाबा साहेब के विचारों को समाज के वंचित व्यक्तियों तक पहुंचाएं व बाबा साहेब की विचारधारा में विश्वास करने वाले व्यक्तियों को अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी से जोड़ने का आह्वान किया।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












