चूरू। के गाजसर में रविवार को गोबर से पेंट बनाने वाली आदित्य इंडस्ट्री गव्य पेंट्स का पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्याम बिहारी शर्मा, विनोद शर्मा, मुरलीधर शर्मा ने अतिथियों का माला साफा व प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मान किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा चूरू के लिए सौभाग्य की बात है की ऐसा पर्यावरण हितकर व स्वास्थ्य हितकर नवाचार यहाँ हुआ है। गौ उत्पाद सदैव हितकर रहते हैं और पेंट जैसी केमिकल सेक्टर में प्राकर्तिक पेंट आने से आमजन को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। विधायक हरलाल सहारण ने संस्थापकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नया अद्योग आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं गोबर के उत्पाद होने से गोबर की कीमत बढ़ेगी और गौ संरक्षण में भी सहयोग होगा। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने भी गौ उत्पाद को अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। मुरलीधर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदीप सरावगी, भजनलाल शर्मा, महेश मिश्रा, मोहनलाल गढ़वाल, सीपी शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई










