दहिया ने नरहड़ गांव को दी ट्यूबवैल की सौगात

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शुक्रवार को पिलानी विधानसभा के गांव नरहड़ में भाजपा नेता राजेश दहिया ने नए ट्यूबवैल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। दहिया ने उद्बोधन में बताया कि किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान गांव नरहड़ के ग्रामवासियों ने दहिया का तहे दिल से आभार जताया और अपार आशीर्वाद दिया। दहिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंसस अनिल रणवां, पूर्व सरपंच रामनिवास, महेंद्र कुमावत, उमराव सैन, महेंद्र कुठानिया, ताराचंद कांटीवाल, श्योचंद कुठानिया, सूबेसिंह, शेरसिंह, होशियार कुठानिया, राजेश, कान्हीराम कुठानिया, रामपाल, जगनाराम, धर्मपाल खरड़िया, शीशराम कुठानिया, मातृ शक्ति सहित गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस