कंज्यूमर्स वॉइस अभियान के तहत शुरू हुई प्री-काउंसलिंग, त्वरित न्याय की दिशा में पहल

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कंज्यूमर्स वॉइस जागरूकता अभियान के तहत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित उपभोक्ता मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्री-काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। शुक्रवार को आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने सदस्य प्रमेंद्र सैनी एवं अधिवक्ताओं के साथ न्याय टेबल पर बैठकर कई प्रकरणों की प्री-काउंसलिंग की और पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लंबित उपभोक्ता मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले प्री-काउंसलिंग से गुजराया जा रहा है। ताकि अधिकाधिक मामलों का समाधान आपसी समझौते से किया जा सके और उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल सके। इस दौरान पक्षकारों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों तथा वैकल्पिक विवाद निस्तारण के महत्व की जानकारी भी दी गई। अध्यक्ष मील ने बताया कि जिन मामलों में आपसी सहमति से समाधान संभव होगा। उन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। जबकि शेष मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्णय तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल उपभोक्ता आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंज्यूमर्स वॉइस अभियान के तहत आगे भी प्री-काउंसलिंग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित किए जाएंगे। ताकि उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

जिला अभिभाषक संस्था आई आगे

उपभोक्ताओं के हित में जिला आयोग में न्याय टेबल पर जिला अभिभाषक संस्था ने भी आगे बढ़कर सहयोग देते हुए लंबित प्रकरणों की प्री काउंसलिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान बार अध्यक्ष रतन मोरवाल, पूर्व बार अध्यक्ष विजय ओला, अधिवक्तागण नरोत्तम शर्मा, अनुज शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, राजेंद्र सैनी, उमेश शर्मा, तेजवीर, मधुसूदन शर्मा, कमलेश, डीपी वर्मा, किरण बियाला, हेतराम, अभिषेक शर्मा, फूलचंद सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह राजपुरोहित, चंदन सैनी, महावीर मीणा, एजाज नबी, आदिल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here