चूरू। प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर का चार दिवसीय 51वां स्थापना महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी संतोष बुढ़ाढ़रा ने बताया कि श्री श्याम मित्र मंडल चूरू की ओर से आयोजित हो रहा 51वां स्थापना महोत्सव 12 से 15 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को बाजार में व्यापारियों व आमजन को निमंत्रण-पत्र वितरित किये गये। पुजारी ने बताया कि 13 फरवरी को शाम 7ः15 बजे श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें गायक कलाकार चूरू के मेहुल शर्मा व जयपुर की हेमलता खंडेलवाल अपनी मधुर वाणी से आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा व छप्पन भोग की झांकी आकर्षण का केन्द्र होगी। 14 फरवरी को प्रातः 10ः15 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पाठवाचक आशीष शर्मा आशु व हिमांशु शर्मा संगीतमय पाठ का वाचन करेंगे। नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 15 फरवरी को दोपहर 2ः15 से निशान व शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गां से होते हुए श्याम मंदिर पहुंचेगी। इस अवसर पर आशीष शर्मा आशु, पंडित संतोष पुजारी, मेहुल शर्मा, सुरेंद्र पीपलवा, राजेश शर्मा, राधाकृष्ण महर्षि, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, रोहित शर्मा, राकेश प्रजापत, अरुण लढ़ानिया, ओम पीपलवा, भव्य सोती, राकेश ओझा सहित अनेक श्याम भक्त मौजूद थे।
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला











