राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह, चूरू जिले के कुल 357 स्काउट-गाइड्स को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र, इनमें 246 स्काउट, 77 गाइड, 21 रोवर एवं 13 रेंजर शामिल
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को जयपुर में राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को सम्मानित किया। जिला कलक्टर सुराणा को स्काउट गाइड सेवाओं के उन्नयन व प्रोत्साहन के लिए “धन्यवाद बैज” से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ समारोह के दौरान चूरू जिले के कुल 357 स्काउट-गाइड्स को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, इनमें 246 स्काउट, 77 गाइड, 21 रोवर एवं 13 रेंजर शामिल हैं। बड़ी संख्या में पुरस्कार प्राप्त कर चूरू जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की है। इसी के साथ अवार्ड रैली में भी चूरू जिले का उत्साहपूर्ण प्रतिनिधित्व रहा, जिसमें चार स्काउट, दो गाइड, एक रोवर तथा एक रेंजर ने भाग लेकर जिले का मान बढ़ाया है।स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जिले के स्काउट-गाइड्स की कड़ी मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। यह सफलता चूरू जिले के स्काउट-गाइड संगठन के समर्पित प्रयासों और निरंतर प्रशिक्षण का प्रतिफल है, जिससे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













