नवगठित टीम से पार्टी को मिलेगी मजबूती, युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर
चूरू। पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के आवास पर यूथ कांग्रेस के नवगठित पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सद्दाम हुसैन का ऑल इंडिया कांग्रेस सदस्य एवं ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक तनवीर खान ने सम्मान किया।समारोह को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि नवगठित पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं को पार्टी की रीति-नीति और कार्यशैली को समझने का अवसर मिलेगा तथा वे शिक्षा के साथ-साथ राजनीति के माध्यम से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस के एसी विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कल्ला, जाबिर खान, महेंद्र शर्मा, रौनक शर्मा, आसिफ समदखानी, अमित शर्मा, सत्तार लीलगर, एडवोकेट नासिर खान, विक्रम कस्वां सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित










