झुंझुनूं में एक और गोल्ड लोन घोटाला आया सामने

0
2
Screenshot

नकली सोने पर रिश्तेदारों को दे दिया मैनेजर व सहायक मैनेजर ने 30 लाख का लोन, अब गिरफ्तार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के नवलगढ़ में पीएनबी के गोल्ड लोन घोटाले की चर्चा अभी बंद भी नहीं हुई थी कि झुंझुनूं जिले के पिलानी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जी, हां झुंझुनूं जिले के पिलानी में संचालित गोल्ड लोन देने वाली मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में भी ब्रांच मैनेजर व सहायक मैनेजर ने मिलकर कंपनी को करीब 30 लाख रूपए का चूना लगा दिया। पिलानी सीआई चंद्रभान ने बताया कि मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर लोकेश शर्मा ने नौ दिसंबर 2025 को मामला दर्ज करवाया था कि कंपनी के पिलानी ब्रांच मैनेजर सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके के बाकली कचियागढ़ वार्ड नं. 23 निवासी 27 वर्षीय संदीप सैनी पुत्र गणेशराम सैनी तथा सहायक मैनेजर गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के ढाणी देवलक्या गुड़ा ढहर निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र बजरंग सिंह राजपूत कार्यरत थे। कंपनी ने 12 अक्टूबर सो 24 अक्टूबर 2025 के बीच ब्रांच द्वारा दिए गए गोल्ड लोन की आडिट करवाई थी। जिसके बाद सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर 30 लाख से ज्यादा का लोन नकली सोने के बदले दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने नकली सोने के बदले अपने करीब 10 परिचितों और रिश्तेदारों को 30 लाख रूपए से ज्यादा का लोन कर राशि का गबन किया है। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई चंद्रभान ने बताया कि इस मामले में जिन 10 परिचितों और रिश्तेदारों के साथ—साथ अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि पीएनबी नवलगढ़ में भी कुछ इसी तरह का घोटाला किया गया था। वहीं अब इस निजी फाइनेंस कंपनी के घोटाले के बाद गोल्ड लोन देने के पूरे सिस्टम पर सवाल उठ गए है। बैंकिंग क्षेत्र और फाइनेंस क्षेत्र, दोनों ही क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों में लगातार आ रहे ऐसे मामलों से हड़कंप मचा हुआ है।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here