हिमालय वुड बैज कोर्स में जिले का उच्च स्तरीय प्रतिनिधित्व
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में मंडल प्रशिक्षण केंद्र पुष्कर घाटी अजमेर में सात फरवरी तक हिमालय वुड बैज स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्काउट विभाग में झुंझुनूं जिले से कपिल शर्मा, रामाकिशन सैनी, धर्मपाल सिंह, जयप्रकाश चौधरी, महेश कुमार सैनी, जयसिंह जानूं, गाइड विभाग में गाइड कैप्टन सुमन डारा, प्रियंका माठ, रेंजर लीडर संगीता खीचड़, कविता कुमावत स्काउट गाइड की एडवांस विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सीओ गाइड प्रियंका कुमारी ने बताया कि इनके प्रशिक्षित होने से जिले की ट्रेनिंग टीम सशक्त होगी एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के कब बुलबुल, स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स को प्रशिक्षण देने में प्रशिक्षित करने में सहायता मिलेगी। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर का संचालन टोंक जिले के रघुवीर सिंह एवं गाइड विभाग में सुयश लोढ़ा कर रहे हैं तथा भरतपुर के लीडर ट्रेनर बलराज सिंह इसमें अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं। झुंझुनूं जिले से सुनिता बेनीवाल स्टाफ में सहयोग कर रहे हैं।
चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन
चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली











