मनरेगा संशोधनों के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन

0
77

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत उठी आवाज, बदलाव वापस लेने की मांग

चूरू। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए संशोधनों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार दोपहर चूरू कलेक्ट्रेट के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में संशोधन कर गरीबों और मजदूर वर्ग पर कुठाराघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार गरीबों के रोजगार के संवैधानिक अधिकार पर हमला कर रही है। मेघवाल ने मनरेगा में किए गए सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने ग्राम सभा के अधिकारों को बहाल करने, काम के अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये निर्धारित करने तथा मनरेगा मजदूरी का सौ प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किए जाने की भी मांग की। मेघवाल ने चेतावनी दी कि इस बार कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीतियां नहीं बदलीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगी। रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के नाम और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर वीबी जीरामजी रख दिया है, जिससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, मगर उनको यह कोई बताने वाला हो कि आपने तो इसमें सब कुछ बदल दिया है। धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि मनरेगा में बदलाव कर केंद्र सरकार ने गरीब की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब और मजदूर वर्ग के साथ खड़ी है और मनरेगा में बदलाव के विरोध में उग्र प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, विद्याधर मेघवाल, जंगशेर खां, विधाधर बेनिवाल, आसाराम सैनी, ओमप्रकाश नाई, जितेन्द्र राजवी, राजेश पारीक, रमजान खान, रामप्रताप कांटिवाल, सुनिता कपुरिया, गिरधारीलाल बांगडवा, मोहनलाल आर्य, रोशनी देवी, सजना देवी, गोगी देवी, अनिता देवी, बजरंग सैन, विधाधर मेघवाल ने भी मनरेगा बचाओं अभियान को लेकर धरने को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्यारेलाल दानोदिया व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर जयचंद मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अबरार खान, संजय भाटी, योगेश ढाका, तोफिक खान, श्रवण बसेर, चन्दनमल मेघवाल, रामेश्वर नायक, आसिफ निर्बाण, मनीष कुमावत, आरिफ पिथिसर, सलीम पीए, एडवोकेट अनिस खान पूर्व पीपी, सुरेन्द्र हुड्डा, बालीबाई, शर्मिला भाकर, सद्दाम हुसैन, शेर खां मलखाण, सुरेश कल्ला, विमल शर्मा, आबिद जाबासरिया, सहिराम सहारण, विष्णु गौड़, विनोद खटीक, जाफर खान जोईया, ईमरान खान, सिकन्दर सोभासर, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व बडी संख्या में महिला श्रमिक भी मौजुद रहें।

तालछापर में बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारी तेज, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here