करदाताओं के हितों की पूरी तरह अनदेखी— तोलासरिया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कांग्रेस सीएल सैल के जिलाध्यक्ष सीए विकसित तोलासरिया ने केंद्रीय बजट की निंदा की है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह करदाता विरोधी है और मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है। आयकर स्लैब, छूट या अनुपालन बोझ में कोई वास्तविक राहत न देकर सरकार ने एक बार फिर मध्यम वर्ग और ईमानदार करदाता की उपेक्षा की है। सीए ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग विरोधी, निवेश विरोधी और करदाता विरोधी है। सरकार को चाहिए था कि वह कर प्रणाली को सरल बनाकर तथा वास्तविक कर राहत देकर जनता का विश्वास जीतती, लेकिन बजट 2026 इस कसौटी पर पूरी तरह विफल रहा है।

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम