राष्ट्रीय बालिका दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया

0
52

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम एट 150 के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को वंदे मातरम गीत के इतिहास के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों को बढावा देना और लैंगिक भेदभाव को दूर कर, शिक्षा को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बालिकाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, कालीबाई भील स्कूटी योजना एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी दी। ईएलसी प्रभारी पिंकेश ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता एनएसएस प्रभारी अंजू सैनी की देखरेख में संपन्न हुई।

SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: सांसद राहुल कस्वा का आरोप, जाति-धर्म के आधार पर वोट कटे

चूरू मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना की समीक्षा, मरीजों को बेहतर सुविधाओं के निर्देश

चूरू–दुधवाखारा डबल रेल लाइन जल्द होगी शुरू, CRS निरीक्षण के बाद ट्रेनों को हरी झंडी

कलेक्टर अभिषेक सुराणा का कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग पर दिए निर्देश

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here