टेंट मजदूर यूनियन ने घायल कर्मचारी को दी आर्थिक सहायता

0
26

कार्य के दौरान हादसे का शिकार हुए जितेंद्र कुमार को 11 हजार रुपये की मदद

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला टेंट मजदूर यूनियन की ओर से एक कर्मचारी को आर्थिक मदद दी गई है। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह मांजू ने बताया कि करीब एक महीने पहले भाकरवासी तन ठिमोली निवासी जितेंद्र कुमार एक जगह पर टेंट लगाते वक्त सीढ़ी फिसल जाने से नीचे आ गिरा। जिससे उसके पैर में चोट आई। चोट लगने पर टैंट मालिक पप्पू चौधरी ने कर्मचारी जितेंद्र कुमार का पूरा ईलाज करवाया। लेकिन अभी सूचना मिली कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। साथ ही जितेंद्र को भी चिकित्सकों ने फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसलिएस परिवार के सामने आए इस संकट में मदद करने के लिए यूनियन की ओर से 11 हजार रूपए की मदद दी गई। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह मांजू ने बताया कि इस मौके पर धर्मपाल देवठिया नयासर, राजेश कुमार चोपड़ा कोषाध्यक्ष, रणजीत सिंह, बाबूलाल, रोहिताश, सोनू, सुनील, सुशील, सुभाष चोपड़ा एवं समस्त यूनियन साथी मौजूद थे।

चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास

कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार

12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here