केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम

पूर्व संयुक्त कमिश्नर डीके सैनी ने विद्यार्थियों को लक्ष्यनिष्ठा व अनुशासन का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चूरू। केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व संयुक्त कमिश्नर डीके सैनी तथा पूर्व प्राचार्य प्रहलाद सिंह मुख्य रूप से मंचस्थ रहे।इस अवसर पर पूर्व संयुक्त कमिश्नर डीके सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही उनके जीवन की सफलता का मजबूत आधार रहे हैं। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने सराहा।कार्यक्रम के अंत में कंप्यूटर साइंस के पीजीटी राजेश ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

चूरू में स्वच्छता अभियान | सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान व रैली | हरलाल सहारण | Abhishek Surana | Churu News

चूरू में कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन | चोरी के दो आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस | Crime News Churu

रतनगढ़ हत्या मामला | 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने SP से की निष्पक्ष जांच की मांग |