शराब के नशे में बाइक चलाते युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त—कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

0
108

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पंखा सर्किल क्षेत्र में हुई सख्त जांच—एमवी एक्ट धारा 185 में दर्ज हुआ मामला

चूरू। कोतवाली थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नशे में बाइक चला रहे देवपालसर निवासी बृजलाल को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी।एएसआई बेजूलाल के अनुसार, शाम करीब 6 बजे पंखा सर्किल के पास पुलिस टीम यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने में लगी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर रुकने की बजाय तेज गति से भालेरी रोड की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया और जिला जेल के पास उसे पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम बृजलाल निवासी देपालसर बताया। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक बृजलाल का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करवाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।इसी दौरान पंखा सर्किल के पास एक अन्य बाइक सवार भी संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच में वह भी नशे की हालत में बाइक चलाता पाया गया। उसकी पहचान कैसर प्रजापत, निवासी कडवासर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे भी मौके पर गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस कार्यक्रम | अधिवक्ताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि | ConstitutionDay

पीडीयू मेडिकल कॉलेजके अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई | राजमेस टीम ने HSCL को 4 महीने की डेडलाइन

चूरू में एसपी जय यादव का पैदल मार्च | आमजन से संवाद व सुरक्षा का जायजा | Churu Police News

ग्राम पंचायत के मुख्यालय निर्धारण को लेकर बढ़ा विवाद | लुटाना मगनी के ग्रामीणों ने जताया विरोध |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here