Advertisement
Home राजस्थान चूरू प्रधानमंत्री का पूतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री का पूतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

चूरु । जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कमेटी के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के विरुद्ध गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा ये सरकार लोकतंत्र की हत्यारी व दमनकारी सरकार के विरुद्ध कर्नाटक की जनता ने जनादेश दिया।उसका अपमान कर राजभवन का दुरूपयोग करते हुए गलत तरीको से सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं,जिसे जनता कभी बर्दास्त नही करेगी।

पीसीस सचिव कृष्णा पूनियां ने केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि जुर्म के खिलाफ इस लडाई में हम कांग्रेसी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर आमजन की आवाज को बुलंद करते रहेगें।

पर्व मंत्री हमीदा बेगम ने केन्द्र सरकार की ​नीतियों को हिटलरशाही करार देते हुए कहा कि शीर्ष नेतत्व के आह्वान पर हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा हेतु सडकों पर संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार है। प्रदेश कांग्रेस उप्पाध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी मक़बूल मंडेलिया ने कहा भाजपा संविधान में भरोसा नही करती,वो अनैतिक तरीको से सरकार बनाने का हर जगह अपना हठधर्मिता से प्रयास करते हैं। इस अवसर पर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज़, हेमंत सिहाग, पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह, रियाजत अली खान, पुष्कर दत्त इन्दोरिया, रमेश इन्दोरिया, गोविंद महँसरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान, अरविंद चाकलन, जयचंद शर्मा, ताराचंद सारण, कृष्ण कुमार, रामनिवास सारण, जमील चौहान, रामेश्वर प्रजापति, हुसैन सैय्यद, चिमना राम कालेर, महावीर सिंह नेहरा, विकास मील, राधेश्याम चोटिया, रतनलाल जांगिड़, अंजनी शर्मा, निर्मला सिंघल, उमाशंकर शर्मा, रघुनाथ खेमका, रफीक चौहान, जंगशेर खान, सुशीला सुण्डा, सोहन मेघवाल, चांद मोहम्मद छिम्पा, राकेश सिंगोदिया, किशोर धान्धु, कृष्ण सुण्डा, महेंद्र सिहाग, आशीष दाधीच, हरिप्रकाश इन्दोरिया, सद्दाम हुसैन, हरिराम पुनिया, शाहरुख खान, आदूराम न्योल, किशन बाबल, सुभाष मेघवाल, शकील कुरेशी, ताराचंद मेघवाल, आमिर खान, सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।।

Advertisement