विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

0
39

कुलोदय दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ सम्मान समारोह, सामाजिक एकता व संगठन सशक्तीकरण पर दिया बल

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़

विप्र समाज के गौरव और एकता के प्रतीक विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी के झुंझुनूं आगमन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झुंझुनूं के निकटवर्ती ग्राम कुलोदय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह में सर्वेश जोशी का समाज के अग्रजों और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विप्र सेना पूरे देश में ब्राह्मण समाज के सम्मान, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर समाज अपनी बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक परंपरा के बल पर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने की। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे नगर परिषद के पूर्व कमिश्नर राजेंद्र जोशी, पुजारी महासंघ राजस्थान के जिला अध्यक्ष बिनोद पुजारी, उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटोदा, एडवोकेट रवि शुक्ला, आचार्य योगीराज शास्त्री, पुजारी संत कुमार शर्मा, रामअवतार शर्मा, नागेश शर्मा , कमल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विप्र समाज को संगठित होकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल के सदस्यों ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।समारोह के दौरान समाज की युवा पीढ़ी में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा गया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here