भानी नाथ आश्रम में बही भजनों की स्वर लहरियां

0
18

चूरू। स्थानीय भानी नाथ आश्रम में संत भानी नाथ जी की पुण्यतिथि पर विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारम्भ चीमा बाबा ने गणेश वंदना से किया गया। इस दौरान रुकनसर आश्रम के महंत गुलाब नाथ महाराज ने गणेश आया रिद्धि-सिद्धि लाया। विकास नाथ महाराज ने हमारे मालिक के दरबार व बाल संत विद्या नाथ ने कर्मन खेती धनिया सेती सहित एक से बढ़कर एक आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में केशव नाथ, निरंजन नाथ, रामनाथ, चूरू आश्रम के महंत देवनाथ, ध्यान नाथ, सौरव नाथ सहित अनेक साधु संत उपस्थित थे। इस अवसर पर संजय सोनी, चांद रतन पुजारी, राजकुमार सोनी, कमल शर्मा, विवेक गोयनका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। महंत देवनाथ महाराज ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here