अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बैठक

0
8

संघ शताब्दी वर्ष पर ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर विशेष लेखन का आह्वान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की झुंझुनूं शाखा बैठक व बौद्धिक सत्र का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक मानसिंह के मुख्य आतिथ्य व मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक मुकेश कुमार के सानिध्य में आयोजित हुआ। परिषद के जिला संयोजक हिमांशु सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य केंद्र आगामी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में परिषद द्वारा तैयार किए जाने वाले विशेष साहित्य और प्रतिबद्ध आलेखों पर विचार-विमर्श करना था। सत्र में साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों को संघ की स्थापना के उद्देश्य, अब तक के सफर पर विस्तृत अनुभूतियां, भारतीय व्रत, पर्व व त्यौहार परंपराओं का वैज्ञानिक विश्लेषण, भारतीय अध्यात्म और उसके विभिन्न पहलुओं समेत प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के महत्व और वर्तमान प्रासंगिकता, ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तु, स्वरविज्ञान, अंक विज्ञान और सामुद्रिक विज्ञान जैसे विषयों पर लेखन, अनुभव आधारित विभिन्न विधाओं में साहित्य सृजित करने को प्रेरित किया गया। विभाग संचालक मुकेश कुमार ने साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे अपने लेखों के माध्यम से समाज में इन विषयों पर स्पष्टता और जागरूकता लाए। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने परिषद के नवाचारों के बारे में बताया। संचालन संस्कृत भारती के जिला संयोजक कृष्णानंद शर्मा ने किया। बैठक में गुलझारीलाल वैद्य, शिवानंद शर्मा , पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, मनीराम मंडीवाल समेत गणमान्य जन मौजूद रहे।

चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here